Balrampur News: शिक्षा के साथ खेल प्रतिभा को निखारना जरूरी : डॉ. एसके वर्मा
बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रमना पार्क में वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल सप्ताह दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों और खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में खेल प्रतिभा का विकास भी जरूरी है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के साथ उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.