बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने क्रांति दिवस के अवसर पर बैठक कर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष रमेश शुक्ला व जिला महामंत्री अमरेश पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी शिक्षकों की तर्ज पर पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी लंबे समय से इस सुविधा को लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी मिले कैशलेस...