Balrampur News: शिक्षक न होने से बैरंग घर लौटे बच्चे, अभिभावकों में आक्रोश
बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: विडंबना जरवा, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के ग्राम बनगाई के मजरा महदेइया स्थित कंपोजिट विद्यालय गुरुवार को बंद मिलने से ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती कर बच्चों की पढ़ाई नियमित कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में करीब 228 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष केवल एक शिक्षक अभय मिश्र की तैनाती है। गुरुवार को उनके अवकाश पर रहने के कारण विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो गई। कोयला, सुनीता, सुंदरपता, रामदुलारे, रामनरेश, रामसागर, विक्रम, मंसाराम और दिलीप आदि ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचे बच्चों के बीच विवाद होने के बाद रसोइयों ने उन्हें छुट्टी देकर घर वापस भेज दिया। बच्चों के घर पहुंचने पर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.