Balrampur News: शिक्षक निर्वाचन में 89.31 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को बलरामपुर जिले में 89.31 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी 10 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में 16 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई। जिले में कुल 982 पंजीकृत मतदाताओं में से 877 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 839 पुरुष और 143 महिला मतदाता पंजीकृत थीं। मतदान को लेकर शिक्षकों में उत्साह रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बातचीत के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.