Balrampur News: शिकायत दबाकर नहीं बैठ सकेंगे जांच अधिकारी, पर्ची में दर्ज होगा मोबाइल नंबर
बलरामपुर, सितम्बर 17 -- Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की सबसे बड़ी परेशानी अब दूर करने की पहल हुई है। प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई का इंतजार करने वाले शिकायतकर्ता को अब यह पता रहेगा कि उसकी शिकायत किस अधिकारी के पास है और उसकी जांच कौन कर रहा है। जिले में पावती-पर्ची व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत शिकायत दर्ज होते ही फरियादी को पर्ची दी जाएगी, जिस पर शिकायत का क्रमांक, आवेदक का नाम-पता, समस्या का संक्षिप्त विवरण और जांच अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज रहेगा। अब ये व्यवस्था केवल एसपी कार्यालय तक सीमित नहीं रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तीनों तहसीलों के क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय, जिले के सभी 14 थानों और महिला थाना कार्यालय में प्राप्त होने वाले लोक शिकायत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.