Balrampur News: शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा के सजे भव्य दरबार, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर भव्य पूजा पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में सुबह और शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। शाम होते ही मां के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बलरामपुर नगर में चूड़ी मार्केट, गुड़ मंडी, अस्पताल चौराहा, पहलवारा, पीपल तिराहा, सरयू नहर कॉलोनी, भगवतीगंज, चीनी मिल और नहरबालागंज समेत सैकड़ों स्थानों पर मां दुर्गा के आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां स्कंदमाता की आराधना में डूबे श्रद्धालु कहीं भव्य सजावट तो कहीं आकर्षक रोशनी के बीच मां की प्रतिमा श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.