Balrampur News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को जिले भर में मां दुर्गा की आराधना के साथ भक्तिमय माहौल देखने को मिला। देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। घंटा-घड़ियाल की गूंज और मां के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय व्रत का शुभारंभ हुआ। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। नवरात्र को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने घरों में पूजा की तैयारी कर कलश स्थापना करके मां दुर्गा की आराधना शुरू की। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.