Balrampur News: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन पूजी गईं माता महागौरी, जयकारों से गूंजे देवी मंदिर
बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर रविवार को पूरा जनपद भक्तिरस में सराबोर नजर आया। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में पूजा की थाली, नारियल, चुनरी और पुष्प लिए भक्त मां के दरबार में पहुंचकर महागौरी की पूजा अर्चना की। देवी मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही। घरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन हुआ। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे गए, तिलक लगाकर भोजन कराया गया और उपहार देकर आशीर्वाद लिया गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और देवी गीतों के बीच चारों ओर उत्सव और आस्था का माहौल छाया रहा। दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही घरों में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.