Balrampur News: शादी का झांसा देकर 18 वर्षीय युवती को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, अगस्त 20 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की बरामदगी के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 18 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे युवती घर से बिना बताए चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां जानकारी करने के साथ ही आसपास भी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका। परिजनों को बाद में जानकारी हुई कि एक युवक कथित तौर पर शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद युवती के पिता ने कोतवाली नगर पहुंचकर पुलिस को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.