Balrampur News: शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय नाबालिग को भगाने का आरोप, केस दर्ज
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 21 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे नाबालिग घर के पास पड़ोस में किसी काम से गई थी। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की तो जानकारी मिली कि पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सोनहटी निवासी शुभम चौबे पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.