Balrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज
बलरामपुर, अक्टूबर 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि युवती मोबाइल फोन के माध्यम से कुछ नंबरों पर बातचीत करती थी। आरोप है कि 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। सुबह युवती के घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.