बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, करीब 21 वर्षीय युवती की पिछले करीब दो वर्षों से लखनऊ निवासी युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। परिजनों को जानकारी होने पर युवती को समझाया-बुझाया था। 13 अगस्त सुबह परिजन जागे तो युवती घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका। आसपास जानकारी करने पर कुछ लोगों ने युवती को देर रात एक युवक के साथ जाते देखे जाने की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के घर जाकर जानकारी की तो उसके भी घर पर नहीं होने की बात सामने आई। प...