Balrampur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, घर से जेवर-नगदी भी गायब
बलरामपुर, अगस्त 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और घर से सोने के जेवर व नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उतरौला क्षेत्र निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक युवती छह अगस्त की सुबह करीब नौ बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन परिजनों ने घर में रखे सामान की जांच की तो एक बक्से का ताला टूटा मिला। उसमें रखे करीब 20 ग्राम सोने के जेवर और 10 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके बाद युवती के पिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.