बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात करीब 9:15 बजे युवती घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत की।प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...