Balrampur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, अगस्त 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 26 अगस्त की रात करीब 10 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली कि क्षेत्र का एक युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जब परिजन युवक के घर जानकारी करने पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई। गाली-गलौज करने के साथ ही धमकी देने का भी आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.