बलरामपुर, अगस्त 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के बरामद होने और उसके बयान के बाद पुलिस ने मामले को गुमशुदगी से अपहरण के मामले में परिवर्तित करते हुए सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किशोरी 13 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 21 जुलाई को कोतवाली देहात में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार किशोरी की तलाश में जुटी रही। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक पर मुकद...