बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। शिवपुरा स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक दिनेश पटेल पर ऋण स्वीकृत करने और पुराने ऋण के नवीनीकरण के नाम पर कथित रूप से कमीशन मांगने व खाताधारकों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले में ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान रामजी, वीरेंद्र कुमार, सहज राम शुक्ला, बसंत कुमार, प्रीति सिंह, मीनू कुमारी, कौशल कुमार, भरत लाल और गुड़िया देवी समेत अन्य लोगों का आरोप है कि बैंक में ऋण संबंधी कार्यों के दौरान कथित रूप से अनुचित धनराशि की मांग की जाती है। उनका कहना है कि शाखा प्रबंधक का व्यवहार भी खाताधारकों के प्रति उचित नहीं रहता, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना कर...