Balrampur News: शांति भंग के आरोप में छह गिरफ्तार
बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शनिवार को शांति भंग के आरोप में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में राम बहादुर निवासी निरंजनपुर तथा रामकुमार, संतराम उर्फ सुधई, दुरपती देवी, रेशमा और चंद्रावती निवासी पिपरी कोल्हुई शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.