बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर,(बलरामपुर), संवाददाता। बलरामपुर तुलसीपुर कस्बे की एक तंग गली से शनिवार देर रात उठी चीख-पुकार ने पूरे इलाके को दहला दिया। जिस बेटे को माता-पिता ने मेहनत-मजदूरी कर पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने शराब के नशे में अपने ही घर को उजाड़ दिया। मां को बेरहमी से पीट रहे बेटे को रोकने पहुंचे पिता की उसने लाठी-डंडों से इतनी निर्ममता से पिटाई की कि उनकी मौके पर ही जिंदगी छिन गई। मां गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में होश आने पर बार-बार अपने पति के बारे में पूछ रही है। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घटना तुलसीपुर कस्बे के लाल चौराहा स्थित जरवा रोड पेट्रोल पंप के पीछे की है। पुलिस के अनुसार, 60 वर्षीय कल्लू पुत्र राममिलन रोज की तरह मजदूरी कर देर शाम घर लौटे थे। घर पहुंचते ही उन्ह...