Balrampur News: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक
बलरामपुर, अगस्त 27 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को श्री रामजानकी मंदिर ठाकुरद्वारा भगवतीगंज में व्यापारियों के साथ बैठक हुई। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विधायक अनंत पटेल व प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। व्यापारियों ने प्रदेश प्रभारी को श्रीराम दरबार भेंटकर सम्मानित किया। आयोजित बैठक में व्यापारियों ने प्रदेश प्रभारी के सामने जुर्माने की राशि पर 18 प्रतिशत ब्याज वसूली, स्वास्थ्य बीमा, सुरक्षा, पेंशन और जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पहवा ने कहा कि व्यापारियों पर जुर्माना लगना आम बात हो गई है। जुर्माने पर 18 प्रतिशत ब्याज वसूला जाता है, जबकि एफडी पर छह से सात प्रतिशत ही ब्याज मिलता है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.