Balrampur News: वीर शिरोमणि रूपन बारी की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर, नवम्बर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर। अमन बारी बलरामपुर के नेतृत्व में बारी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें वीर शिरोमणि रूपन बारी की प्रतिमा बलरामपुर नगर के किसी प्रमुख चौराहे पर स्थापित कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज के गौरव रूपन बारी की प्रतिमा स्थापित होने से उनके योगदान और इतिहास को सम्मान मिलेगा। इस दौरान एडवोकेट प्रहलाद बारी, अशोक बारी, अंगद बारी, अनुज बारी, निशांत बारी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.