Balrampur News: विश्व बैंक फीडर की बदहाल बिजली व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर देहात के विश्व बैंक फीडर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। रात में बिजली घंटों गुल रहती है और दिन में भी लंबे समय तक आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिकायत के लिए उपभोक्ता जब विद्युत उपकेंद्र या संबंधित कर्मचारियों को फोन करते हैं तो अधिकांश समय फोन तक नहीं उठाया जाता, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.