Balrampur News: विशेष जांच अभियान में स्लीपर बसों पर शिकंजा, दो का चालान
बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी करने वाले स्लीपर बस संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शनिवार रात विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्लीपर बसों की सघन जांच करते हुए उनके आवश्यक प्रपत्रों व निर्धारित सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर दो स्लीपर बसों का चालान कर दिया गया है। एआरटीओ की कार्रवाई से बस संचालकों में खलबली मची रही। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए गए अभियान में विभागीय टीम ने स्लीपर बसों के संचालन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही ये भी देखा गया कि बसों का संचालन निर्धारित नियमों व सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जा रहा है या नहीं। जांच के दौरान कमियां मिलने पर दो बसों के विरुद्ध नियमानुसार कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.