Balrampur News: विवेचना में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित
बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक शिवेन्द्र प्रताप सिंह को विवेचना में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक उपनिरीक्षक शिवेन्द्र प्रताप सिंह पर विवेचना के कार्य में लापरवाही बरतने व उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच भी संस्थित की है। जांच के माध्यम से मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: काम में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर निलंबित पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.