Balrampur News: विवि के विद्युत कार्यों को लेकर शहर में गुल रही पांच घंटे बिजली
बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय से जुड़े विद्युत कार्यों को पूरा कराने को लेकर सोमवार को आधे शहर में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत वितरण खंड की ओर से पूर्व निर्धारित शटडाउन के तहत सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बलरामपुर टाउन विद्युत उपकेंद्र में 11 केवी पैनल की स्थापना और संबंधित अनुरक्षण कार्य कराया गया। इसके चलते शहर के अधिकांश हिस्सों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को करीब पांच घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए विद्युत उपकेंद्र और अतिरिक्त क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.