Balrampur News: विवाहिता की आत्महत्या में पति,ननद पर प्रताड़ित करने का मुकदमा
बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिस बेटी को माता-पिता ने खुशहाल जिंदगी की उम्मीद के साथ ससुराल विदा किया था, उसकी जिंदगी शादी के कुछ ही समय बाद कथित घरेलू उत्पीड़न के बीच खत्म हो गई। हरैया थाना क्षेत्र के कमदा गांव में विवाहिता समीरुन्निशा ने 22 अगस्त की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने पति और ननद पर बेटी को लगातार प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के विसुनपुर (पिपरहवा) निवासी मंजूर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी समीरुन्निशा की शादी हरैया थाना क्षेत्र के कमदा गांव निवासी इसराफील पुत्र सलाहुद्दीन के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.