Balrampur News: विभूतिनाथ धाम हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सावन मास के पावन सोमवार पर विभूतिनाथ धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद गहण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर भंडारे में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। विशाल भंडारे का आयोजन जिला व्यापार संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार लाठ और तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह विक्की की ओर से कराया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का विशेष प्रबंध किया गया था। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। यह भी पढ़ें- Balrampur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.