बलरामपुर, जुलाई 31 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर क्षेत्र के बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल गेट, प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अवांछित तत्वों की मौजूदगी से छात्राओं को असहजता का सामना करना पड़ता है। इससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ रही है। लोगों ने उपजिलाधिकारी के साथ पुलिस प्रशासन से विद्यालयों के समय नियमित गश्त, महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती व एंटी रोमियो टीम की सक्रिय निगरानी सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही स्कूलों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की भी अपील की गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बेटियो...