Balrampur News: विद्यालय में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने बढ़ाया मनोबल
बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बुधवार को सदर विकासखंड की ग्राम पंचायत बलुआ बलुई का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं व सुविधाओं का फीडबैक लिया। पंचायत निधि से नए विकास कार्य शुरू न होने पर पंचायत सचिव अजय यादव को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालय में बच्चों के साथ बैठ कर उनका मनोबल बढ़ाया। डीएम ने संपर्क मार्ग, जलनिकासी, पंचायत सचिवालय, आरआरसी सेंटर व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने जलभराव रोकने, नियमित डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व आरआरसी सेंटर के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। पंचायत सचिवालय को ग्रामीणों के लिए सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करते हुए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.