Balrampur News: विद्यालय के पास शराब दुकान हटाने की मांग, डीएम से की शिकायत
बलरामपुर, अगस्त 5 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। ईशावास्यम इंटर कॉलेज तुलसीपुर के समीप तहसील रोड पर संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विद्यालय के निकट शराब की दुकान होने से सुबह से देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रहती है, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि इससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और क्षेत्र का शैक्षणिक एवं सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। विद्यालय प्रबंधक शिरीष पांडेय, प्रधानाचार्य जाकिर अली सहित अन्य लोगों ने बताया कि विद्यालय के आसपास विद्यार्थियों का लगातार आवागमन रहता है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.