बलरामपुर, अगस्त 5 -- Balrampur News: बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर लखना स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कार्यालय में रखा अतिरिक्त गैस सिलेंडर उठा ले गए। स्टील की अलमारी खोलकर उसमें रखे सरकारी अभिलेख व अन्य आवश्यक दस्तावेज कमरे में बिखेर दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक संगीता यादव मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे विद्यालय पहुंचीं। कार्यालय का ताला टूटा देख उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय में रखा अतिरिक्त खाली गैस सिलेंडर गायब था। वहीं स्टील की अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख व अन्य कागजात पूरे कमरे में ब...