Balrampur News: वित्तीय अनियमितता के आरोप में सचिव को कारण बताओ नोटिस
बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। ग्राम पंचायत भगवानपुर शिवपुर में विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर खंड विकास अधिकारी पचपेड़वा मोहित दूबे ने संबंधित सचिव/ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई विकास कार्यों से जुड़े वीडियो और समाचार सामने आने के बाद हुई जांच के आधार पर की गई है। बीडीओ के अनुसार मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने 27 अगस्त को गांव का भ्रमण किया। मौके पर ग्राम प्रधान, सचिव और कंसल्टिंग इंजीनियर मौजूद थे। आरोप है कि सचिव ने जांच समिति को आवश्यक अभिलेख और पत्रावलियां उपलब्ध नहीं कराईं। मौखिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि जिन कार्यों पर भुगतान किया गया, उनका प्राक्कलन तैयार नहीं किया गया था। नोटिस के मुताबिक सचिव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.