Balrampur News: विजयादशमी पर रामलीला मैदान में हुआ शस्त्र पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा परिसर
बलरामपुर, अक्टूबर 21 -- Balrampur News: सादुल्लानगर/बलरामपुर, संवाददाता। विजयादशमी के पावन पर्व पर सादुल्लानगर स्थित रामलीला मैदान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने अपने शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया और सुख-समृद्धि, खुशहाली व क्षेत्र में शांति की कामना की। इस दौरान पूरा परिसर मंत्रोच्चार से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। विजयादशमी को अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी, जबकि मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसी परंपरा के तहत विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। पर्व के अवसर पर लोग अपने-अपने शस्त्र लेकर रामलीला मैदान पहुंचे और परंपरागत तरीके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.