बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। विजयादशमी (दशहरा) पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने बड़ा परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मैदान की साफ-सफाई, स्वच्छता, जनसुविधाओं व आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि पर्व को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने व श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बलरामपुर में 20 अक्टूबर को निकलेगी विजयादशमी की भव्य शोभायात्रा अध्यक्ष ने कहा क...