Balrampur News: विकास भवन में व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा
बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव व आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति देखी। साथ ही कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और कार्यों के निस्तारण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें। शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित समाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.