बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर। जिले की 92 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में पहुंचकर पंचायती राज, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके जनोपयोगी कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता परखेंगे। सार्वजनिक भवन, विद्यालय, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों के उपयोग, रखरखाव व सुंदरीकरण की स्थिति भी देखी जाएगी। स्वच्छता, जलनिकासी और अभिलेखों का भी जायजा लिया जाएगा। अधिकारियों को वास्तविक समस्याओं की पहचान कर मार्गदर्शक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यह भी पढ़ें- Gonda News: नौ ब्लॉकों की कार्ययोजना पोर्टल पर फीडिंग नहीं

हिंदी ह...