Balrampur News: विकास कार्यों की अनदेखी पर ग्रामीणों में आक्रोश
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत परसपुर करौंदा के मजरा करौंदा में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की उदासीनता के कारण गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीण माजिद ने बताया कि उनकी उम्र 60 वर्ष हो चुकी है, लेकिन अभी तक उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल सका। गांव के कई अन्य पात्र लोग भी पेंशन से वंचित हैं। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली आपूर्ति और राशन कार्ड जैसी समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रशासन से गांव में शीघ्र विकास कार्य कराने तथा पात्र लोगों को पेंशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.