Balrampur News: विकास आपके द्वार अभियान से 1717 लाभार्थी हुए लाभान्वित
बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में संचालित विकास आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न विकास खंडों के 1717 पात्र लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अभियान के माध्यम से प्रशासन की टीमें गांव-गांव पहुंचकर पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ रही हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। जिला प्रशासन के अनुसार अभियान शुरू होने से 21 जुलाई तक जिले के कुल 28125 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को उनके गांव में ही योजनाओं का लाभ दिलाना और सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत देना है। प्रशासन ने बताया कि अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.