Balrampur News: विकास आपके द्वार अभियान से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
बलरामपुर, जुलाई 15 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विकास आपके द्वार अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विकासखंड श्रीदत्तगंज की ग्राम पंचायत बनगवां के विभिन्न गांवों में विशेष शिविर लगाए गए। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी जमा किए। शिविर के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने आवेदन पत्रों का पंजीकरण, अभिलेखों का सत्यापन व प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था, निराश्रित एवं दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, किसान कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता व सामाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.