Balrampur News: वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल, रेफर
बलरामपुर, अगस्त 22 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-730 बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर शिवानगर चौराहे के पास शनिवार दोपहर सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार शिवानगर निवासी 55 वर्षीय नानमून पुत्र जोखू शनिवार करीब तीन बजे अपने खेत की निगरानी करने जा रहे थे। तभी शिवानगर चौराहे के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.