Balrampur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बलरामपुर, अक्टूबर 19 -- Balrampur News: ललिया संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के झांगीडीह गांव के पास हेगहा पहाड़ी नाले के पुल पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के परसिया कला गांव निवासी दिनेश चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दिनेश रविवार रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान झांगीडीह गांव के पास हेगहा पहाड़ी नाले के पुल पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। मृतक के पिता काशीराम चौहान ने बताया कि दिनेश शिवपुरा क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित बरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.