बलरामपुर, अगस्त 1 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड संख्या-9 स्थित मंडी समिति क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था ठप होने से लोगों का जीवन दूभर हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के गेट हाउस के आसपास बरसात का पानी कई दिनों से जमा है। पानी काला पड़ चुका है और उससे उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू के चलते घरों के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। जलभराव के कारण पानी वाले सांप के साथ अन्य जीव-जंतु रिहायशी इलाके तक पहुंच रहे हैं। कई बार सांप लोगों के घरों और दरवाजों तक दिखाई देने से कॉलोनीवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पंचायत प्रशासन से जल निकासी और सफाई की मांग की, लेकिन समस्या क...