Balrampur News: वन विभाग ने 16 फीट लंबे अजगर का किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा
बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की रामपुर रेंज के ग्राम प्रतापपुर लुधौरी में पिछले एक वर्ष से एक विशाल अजगर पुल के नीचे डेरा जमाए था। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक उस अजगर का रेस्क्यू कर लिया। वन कर्मियों ने बताया कि करीब 16 फीट लंबे और लगभग 60 किलोग्राम वजनी इस अजगर ने मंगलवार सुबह एक सियार को निगल लिया था, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के लिपिक केबी श्रीवास्तव, वन रक्षक हरदिन अहिरवार व अन्य कर्मचारियों के साथ लुधौरी गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पुल के नीचे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर पुल के नीचे पानी भरे गड्ढे के पास रहता था और वहां पानी पीने आने वाले जानवरों का शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.