Balrampur News: वन्यजीवों से बचाव के बताए उपाय, ग्रामीणों को किया जागरूक
बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज की ओर से शुक्रवार को लालनगर सिपहिया में वन्यजीव जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों के साथ ग्रामीणों को वन एवं वन्यजीवों के महत्व, उनके संरक्षण तथा हिंसक वन्यजीवों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह परमार के नेतृत्व में वन दारोगा गौरव पटेल और वनरक्षक रामनरेश ने बच्चों को जागरूक किया। रेंजर ने बताया कि जंगल या आबादी के आसपास वन्यजीव दिखाई देने पर उनके नजदीक जाने, घेरने अथवा छेड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर तत्काल वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को अकेले खेतों और झाड़ियों की ओर न जाने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्यजीव प्रकृति के संतुलन को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.