Balrampur News: वनवासी छात्रावास में विद्यारंभ समारोह, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में रविवार को विद्यारंभ समारोह का आयोजन किया गया। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने विशिष्ट अतिथियों के साथ सरस्वती पूजन और हवन कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में गेल्हापुर के महंत बृजानंद महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, बलरामपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक वित्त वीएन ठाकुर व भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू मौजूद रहे। संचालन समिति के महामंत्री इंदू भूषण जायसवाल ने छात्रावास की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष मंगल बाबू ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एमएलके पीजी कॉलेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.