बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। अधिवक्ता आपदा राहत कोष समिति में कथित गबन के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ता आपदा राहत कोष में कथित गबन के मामले में 12 जून को कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वकीलों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अधिवक्ताओं ने विवेचना में कथित लापरवाही पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष एवं ...