बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वकीलों की हड़ताल से न्यायिक कामकाज के साथ राजस्व को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मुख्यालय समेत उतरौला व तुलसीपुर तहसीलों में आंदोलन के चलते दस्तावेजों के पंजीकरण का काम प्रभावित है। हड़ताल के चलते अब तक तीनों तहसीलों में करीब 3.50 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है। वहीं, मुकदमों की पैरवी और वाद दाखिल करने के लिए न्यायालय पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। वकीलों ने सोमवार को भी पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। सोमवार दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन से होने वाली वार्ता के बाद ही आंदोलन की अगली दिशा तय होगी। नामांतरण प्रक्रिया में बदलाव, जिलाधिकारी के कार्यव्यवहार और वीर विनय चौक स्थित अधिवक्ता संघ भवन को गिराने के लिए जारी नो...