बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आईएसजी कॉन्वेंट एकेडमी में रविवार को ब्रेनोब्रेन की ओर से वंडरकिड प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में बच्चों और अभिभावकों की भीड़ जुटी रही। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। ब्रेनोब्रेन के संचालक राजीव गुलाटी व खुशबू गुलाटी के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की गणितीय क्षमता, मानसिक दक्षता, एकाग्रता व तार्किक क्षमता को परखना एवं निखारना रहा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्नों को हल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम 25 सितंबर को घोषित किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाल...