बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित वार्षिक इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच व उत्साह से भरपूर रहा। फाइनल में लैवेंडर हाउस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आर्केड हाउस को 3-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय निदेशक सुयश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में विद्यालय के चारों हाउस ट्यूलिप, आर्केड, लिली व लैवेंडर के खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन व खेल भावना के साथ भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में लिली हाउस और आर्केड हाउस आमने-सामने रहे, जबकि दूसरे मुकाबले में लैवेंडर हाउस ने ट्यूलिप हाउस क...