बलरामपुर, अगस्त 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनार में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम सोनार निवासी राजू मिश्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 अगस्त की शाम करीब छह बजे गांव का राहुल पासवान उसे घर से बुलाकर पुजारी की दुकान के पास ले गया। वहां पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राहुल ने राजू के साथ लात-घूंसों से पिटाई की और रस्सी से भी हमला किया। इससे उसके गर्दन, हाथ और पैर में चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और रस्सी से गला दबाने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास ...